पंजाब में तापमान 37 डिग्री पार:10 अप्रैल तक चलेगी लू, दक्षिणी इलाकों में 42 डिग्री तक संभावना, 10-11 को बारिश के आसार

पंजाब में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। यह औसत अधिकतम तापमान से अधिक बना हुआ है। वहीं, सोमवार से 10 अप्रैल तक राज्य में कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, चंडीगढ़ में आज भी कुछ जगहों पर लू चल सकती है। रात का ताममान भी बढ़ेगा मौसम विभाग के मुताबिक आठ अप्रैल पश्चमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति रही है। हालांकि तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। राज्य के उत्तरी भागों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस, मध्य भाग में 36 से 38 डिग्री सेल्सियस, पश्चमी, दक्षिणी भागों में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार है। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। 10 तारीख से बारिश की संभावना मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार 9 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद बारिश की संभावना है। 10 और 11 तारीख को पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार अभी बारिश और तूफान किसानों के लिए ठीक नहीं है। क्योंकि 10 अप्रैल तक फसल की कटाई का काम जोरों पर रहेगा। साथ ही गेहूं की फसल मंडियों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। पंजाब के शहरों का आज का मौसम अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 16 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 19 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी भी देखने को मिलेगा। तापमान 17 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *