पंजाब में नीदरलैंड की कंपनी का प्लांट शुरू:सीएम मान ने किया शुभारंभ, बोले-कई लोगों को मिलेगा रोजगार, राज्य बनेगा इंडस्ट्रियल हब

पंजाब में पटियाला के राजपुरा में मिशन इन्वेस्टमेंट के तहत आज नीदरलैंड की कंपनी डी हयूस ने अपने प्लांट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान शामिल हुए। इस मौके उन्होंने कहा इस कंपनी के आने से पंजाब के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। अब पंजाब में कई और कंपनियां आ रही हैं, क्योंकि पंजाब देश का अगला इंडस्ट्रियल हब बनेगा। सीएम ने बाढ़ से हुए नुकसान का जिक्र भी मंच से किया। साथ ही कहा कि जल्दी ही लोगों को दोबारा ट्रैक पर लाया जाएगा। नीदरलैंड से पंजाब सीएम का निकला कनेक्शन सीएम ने कहा पंजाबी ग्लोबल सिटिजन हैं। वह डच हॉकी टीम के फैन हैं। यह भी संयोग है, मुझे आज इन्होंने 17 नंबर जर्सी दी है। वहीं, मैं इस स्टेट का 17वां मुख्यमंत्री हूं। इसलिए उन्होंने जो 17 नंबर चुना है, वह कुछ सोचकर चुना है। सीएम ने बताया कि 1994 में शो करने के लिए नीदरलैंड गए थे। वहां पर उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी के शो किए थे। नीदरलैंड पंजाब से मिलता-जुलता है। लेकिन वहां खेती में टेक्नोलॉजी का जो प्रयोग हो रहा है, वह हमें भी करने की जरूरत है। अब खेती पहले वाली नहीं रह गई। हमें खेती आधुनिक तरीकों से करनी पड़ती है। मोहाली से इंटरनेशल फ्लाइट बढ़ाई जाएगी सीएम ने कहा कि कल रात मैं दिल्ली में था। सुबह ही आया हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का अगला इंडस्ट्रियल हब बनने जा रहा है। हमारे पास छह एयरपोर्ट हैं, जिनमें दो इंटरनेशनल हैं, जबकि चार डोमेस्टिक हैं। इनमें पठानकोट, लुधियाना, बठिंडा और जालंधर शामिल हैं। मोहाली एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स बढ़ा रहे हैं। रेल लिंक भी अच्छे हैं। हम 180 लाख मीट्रिक टन राइस भारत के अन्न भंडार में दे रहे हैं। बाढ़ आने के बाद भी हम योगदान दे रहे हैं। यह कुर्बानियों, पीर और फकीरों की धरती है। जो सच्चे नियम से आ जाए, वह भूख से नहीं मरता। कई राज्यों के लोगों को मिलेगा फायदा उन्होंने कहा कि 150 करोड़ की लागत से कंपनी आई है। अब इन्हें देखकर और भी बहुत सी कंपनियां आ गई हैं। 12 मिलियन टन फीड पूरे दुनिया में भेजती है। यह इंटरनेशनल रूल्स फॉलो करती हैं। यह धरती और हवा को प्रदूषित नहीं करती। इससे हमारे युवाओं को नौकरी का अवसर मिलेगा। सरकार को राजस्व प्राप्त होगा। कंपनी का देश का सबसे बड़ा प्लांट है। पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों को फीड जाएगी। कई लोगों को रोजगार मिलेगा। भारत की तीन टीमों के कैप्टन पंजाबी उन्होंने कहा कि नीदरलैंड एक अच्छा देश है। उनकी सॉकर टीम बहुत अच्छी है। इंडियन हॉकी टीम के 11 में से 9 खिलाड़ी पंजाब से हैं। कैप्टन हरमनप्रीत पंजाब से हैं। इंडियन क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर पंजाब से हैं। सॉकर टीम के कैप्टन भी पंजाब से हैं। हम हर क्षेत्र में चढ़दी कला में रहने वाले हैं। बाढ़ से कई लोगों को नुकसान उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को दिवाली है। बाढ़ से बहुत नुकसान हुआ। लेकिन बाढ़ से प्रभावित लोगों को ट्रैक पर ला रहे हैं। 3200 स्कूल बारिश में बह गए। 8500 किलोमीटर सड़क खत्म हो गई। पशुओं का अंदाजा नहीं है। बच्चों की किताबें तक बह गईं। उनके पेपर अब लेट कराने पड़ेंगे। पंजाब बहुत बार गिरा और पंजाब बहुत बार उठा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *