पंजाब में नौतपा का असर कमजोर, नहीं चली लू:बठिंडा सबसे गर्म; 16 जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट

नौपता का आज आखिरी दिन है। साल के सबसे गर्म दिनों के रूप में गिने जाने वाले ये दिन 25 मई से शुरू हुए थे। लेकिन पंजाब में नौतपा के आखिरी दिन भी लू के कोई खास असर नहीं दिखा। आज भी पंजाब के 16 जिलों में बारिश, तेज हवाओं व तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन, राज्य के अधिकतम तापमान में केवल 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य के आसपास बना रहा। इस बीच, बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 42.3°C रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के शहरों का तापमान: राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 38°C से 41°C के बीच रहा, जिससे गर्मी तो बनी रही लेकिन लू जैसी स्थिति नहीं बनी। अलर्ट और बारिश-तूफान का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए 16 जिलों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं (40–50 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की है। 2 जून (सोमवार): 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिस अनुसार अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा , फिरोजपुर में आंधी, बिजली गिरने की संभावनाएं हैं। 3 जून (मंगलवार): लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, जालंधर, पटियाला, बठिंडा , संगरूर, मानसा, मोहाली, होशियारपुर, गुरदासपुर आदि में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। 4 जून व 5 जून: पूरे पंजाब में ‘कोई चेतावनी नहीं’ जारी नहीं की गई। मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। पंजाब के शहरों में मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 29 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *