पंजाब में पार्षद के हत्यारों का एनकाउंटर:पुलिस पकड़ने पहुंची तो फायरिंग की, जवाब में टीम ने भी गोलियां चलाई

पंजाब के अमृतसर में सोमवार सुबह शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया। ये एनकाउंटर झबाल रोड पर फताहपुर सेंट्रल जेल से कुछ दूरी पर किया गया। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी गोपी घायल हो गया है, जबकि 3 को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से आरोपियों की बाइक भी जब्त की है। इसी बाइक पर आरोपी कत्ल करने आए थे। रविवार को आरोपियों ने हरजिंदर सिंह की गुरुद्वारे के पास हत्या कर दी थी। ये घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें आरोपी गोलियां मारते दिख रहे हैं। सूचना पर आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस
जानकारी अनुसार कुछ ही देर में पुलिस कमिश्नर मौके पर पहुंच रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपियों के झबाल रोड के पास होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद छेहर्टा थाने की टीमें रेड करने पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने खुद को घिरा हुआ देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक घायल हो गया। उसकी टांग में गोली लगी है। जिसे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जबकि करण कीड़ा और किशु के अलावा एक अन्य को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *