पंजाब में बच्चे संग होटल पहुंची महिला का हंगामा:बोली- पति अंदर दूसरी शादी कर रहा, उसे तीसरे दिन लव हो जाता है

पंजाब के मोगा में होटल में चल रहे समारोह के दौरान महिला ने बच्चे के साथ पहुंचकर हंगामा कर दिया। महिला के साथ उसकी मां भी थी। महिला ने बताया कि उसका पति अंदर दूसरी लव मैरिज करवा रहा है, वह उसे रोकने आई है। महिला ने मौके पर अपनी शादी के सर्टिफिकेट भी दिखाए। उसने बताया कि पति का नाम आकाश है। उसका यही काम है। उसे तीसरे दिन लव हो जाता है। वह बुधवार को घर से शादी की चेतावनी देकर निकला था। गुरुवार को फिरोजपुर से मोगा आया। यहां मोगा-जीरा रोड पर पड़ते होटल में चोरी छिपे शादी कर रहा था। हंगामे की सूचना पर मोगा सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को शांत करवाया। SHO सदर हरविंदर ने बताया कि उन्होंने महिला के आरोपों के अनुसार होटल के अंदर देखा। लेकिन यहां शादी जैसा कुछ नहीं लगा। न तो उनको लड़का मिला और न ही लड़की। कार्यक्रम जरूर था। दोनों पक्षों में से किसी ने शिकायत नहीं दी है। महिला की 5 अहम बातें… समारोह में पहुंचे लोग बोले- यहां एनिवर्सरी का कार्यक्रम था
होटल के बाहर निकले सुखदेव अबरोल ने दावा किया कि महिला को वह नहीं जानते। यहां पर कोई शादी नहीं था। यहां तो मेरी मेरिज एनिवर्सरी का कार्यक्रम था। इसने हमारा कार्यक्रम भी खराब किया। ये औरत कौन है हमें नहीं पता, बस इतना पता है कि ये गुरुहरसहाय की रहने वाली है। इसका काम छोटी उम्र के लड़कों को फंसाकर शादी करना है। इसके बाद ये उनसे पैसे ऐंठती है। यहां भी हंगामा करते हुए 10 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। ये शादी के जो सर्टिफिकेट दिखा रही है वो जाली हैं। महिला की मां बोली- दामाद बच्चे की भी केयर नहीं करता
महिला के साथ होटल के बाहर पहुंची उसकी मां ने बताया बेटी ने लव मैरिज करवाई थी। बेटी ने बताया कि था पति का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इस पर उसे समझाया था कि शक करने से घर बर्बाद होते हैं। इसलिए उस पर शक करना छोड़ दे। सबूत होंगे तब पूछेंगे। महिला ने बताया कि उसका दामाद बेटी और बच्चे की केयर भी नहीं करता। उसे 8 लाख रुपए दिए थे काम शुरू करने के लिए, उसका भी लोन भर रहे हैं। SHO ने कहा- कंपलेंट देंगे तभी जांच कर पाएंगे
मोगा सदर थाने के SHO हरविंदर सिंह हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे। SHO ने कहा कि गुरुवार को मोगा-जीरा रोड के होटल के बाहर हंगामा होने की सूचना 112 नंबर पर मिली थी। महिला के आरोप के अनुसार होटल के अंदर जाकर देखा लेकिन लड़का-लड़की दोनों ही नहीं मिले। हमने दोनों पक्षों को थाने आकर कंपलेंट देने के लिए कहा था। लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। अब जब तक शिकायत ही नहीं मिलेगी वो कैसे जांच कर पाएंगे। इन दोनों के बीच क्या मसला है, पता नहीं। दोनों पक्ष अपनी-अपनी कहानी बता रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *