पंजाब में बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट:नौतपा पर सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे पहुंचा पारा; 8 जिलों में बारिश संभावित

भारत में रविवार से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है। इसके बावजूद राज्य में ना ही कोई लू का अलर्ट है और ना ही गर्म हवाओं का। इसके उलट राज्य में आज भी बारिश के असार बने हुए हैं। शनिवार हुई बारिश के बाद राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 29 मई तक हीट-वेव (लू) को लेकर कोई भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी नहीं किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम है, जो गर्मी के इस मौसम में एक अहम बदलाव माना जा रहा है। राज्य का सबसे अधिक तापमान लुधियाना के समराला (36.9°C) में रिकॉर्ड किया गया, जबकि कई अन्य जिलों में तापमान 34°C से नीचे रहा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 34°C, अमृतसर में 34.7°C, लुधियाना में 35.2°C और पटियाला में 33°C अधिकतम तापमान रहा। हिमाचल से सटे जिलों में आज बारिश की संभावनाएं पंजाब में आज लू का कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और अमृतसर जिलों में अगले चार दिनों तक मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट, मानसा, संगरूर जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में कोई चेतावनी नहीं है। पंजाब के शहरों में आज का मौसम- अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *