पंजाब में आज ना बारिश व ना ही तेज हवाओं का कोई अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हुआ। बठिंडा में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.2°C रहा, जो सामान्य से 3.6°C नीचे था। लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, फिरोजपुर, पठानकोट, फरीदकोट, और जालंधर सहित राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम रहा। आगामी दिनों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग ने पंजाब में आज और शुक्रवार को किसी तरह को कई अलर्ट जारी नहीं किया गया। वहीं राज्यभर में मौसम शांत रहेगा। लेकिन 10-11 मई को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिस अनुसार होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर और आसपास के जिलों में तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों को यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और खराब मौसम की स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। पंजाब के शहरों में मौसम अमृतसर- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावना है। तापमान 22 से 34 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जालंधर- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावना है। तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 21.5 से 35 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावना है। तापमान 22 से 35 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मोहाली- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावना है। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच बना रह सकता है।


