पंजाब में रात से ही घनी धुंध छाई:चंडीगढ़ एयरपोर्ट की 12 फ्लाइट रद्द; कल 6 जिलों में बारिश होने का अनुमान, बढ़ेगी ठंड

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम में तेजी से तब्दीली आ रही है। अब दिन का तापमान भी लगातार कम होने लगा है। 20 दिसंबर को 19 दिसंबर के मुकाबले दिन का तापमान 2.6 डिग्री कम आंका गया था, जो आज भी उसी तरह से रहेगा। रात से ही प्रदेश के अधिकतर शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है। इसका असर सड़क से लेकर एयर ट्रैफिक भी पड़ा है। शनिवार को कोहरे के कारण मानसा के बुढ़लाडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई थी। दोनों देर रात शॉपिंग कर अपने गांव लौट रहे थे। इसके अलावा मोगा के समालसर में ट्रक और सवारियों से भरी बस की टक्कर हो गई। इसमें बस ड्राइवर के दोनों पैर टूट गए। आगे की सीट पर बैठा पैसेंजर भी घायल हो गया। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर धुंध की वजह से 12 फ्लाइट रद्द हुई है। इसमें पांच आने वाली और 7 जाने वाली फ्लाइट शामिल है। इन दौरान मुंबई, दिल्ली जाने वाली तीन फ्लाइट्स, लखनऊ हैदराबाद और लेह जाने वाली इंडिगो और एयर इंडिया की फ्लाइट्स रद्द हुई है। इसी तरह दिल्ली से आने वाली 3 फ्लाइट, पुणे और लेह से आने वाली फ्लाइट कैंसिल हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से खुश्क बना रहने वाला है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। फाजिल्का में सबसे ज्यादा तापमान 24.0 डिग्री आंका गया है ओर सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री आंका गया है। सबसे न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री चंडीगढ़ का रहा है और रोपड़ में दिन का सबसे कम अधिकतम तापमान रोपड़ में 14.8 डिग्री आंका गया है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम से बढ़ने लगे सर्दी जुकाम के मरीज
खुश्क और ठंडे मौसम के चलते लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। अस्पतालों और क्लीनिकों में सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और सांस से जुड़ी परेशानियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों के अनुसार हवा में नमी की कमी के कारण नाक, गला और त्वचा जल्दी प्रभावित हो रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, गर्म कपड़े पहनने, धूल-धुएं से बचने और जरूरत पड़ने पर मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *