पंजाब में रिटायर्ड DSP ने बेटे की हत्या की:पत्नी-पुत्रवधू को भी गोलियां मारीं; थाने के बाहर रिवॉल्वर से 4 राउंड फायरिंग की

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को थाने के बाहर CRPF के रिटायर्ड DSP ने पहली पत्नी, बेटे और पुत्रवधू को गोलियां मार दीं। सिर में गोली लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्रवधू की हालत गंभीर है। पत्नी ICU में भर्ती है। उसे गले में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। रिटायर्ड DSP तरसेम सिंह राजासांसी का रहने वाला है। उसने करीब 45 साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी जागीर कौर के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। जागीर का एक बेटा और बेटी हैं। जबकि दूसरी पत्नी के 2 बेटे हैं। जागीर की बेटी का आरोप है कि दूसरी पत्नी के बेटों ने मां के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। बेटी ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए… थाने के बाहर झगड़ा हुआ, फायरिंग की
अभी दोनों पक्ष बाहर ही थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच तरसेम सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और पहली पत्नी जागीर कौर, बेटे बचित्र और पुत्रवधू परमजीत कौर को गोली मार दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। तीनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बचित्र को मृत घोषित कर दिया। फायरिंग के बाद आरोपी को पकड़ा
एसीपी नॉर्थ IPS ऋषभ भोला ने बताया कि फायरिंग के तुरंत बाद नाके पर खड़ी पुलिस ने तरसेम सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे मजीठा रोड थाने में पेश किया गया। ACP ने बताया कि तरसेम की 2 शादियां हुई हैं। पहली पत्नी और बेटे से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी झगड़े के दौरान तरसेम सिंह ने ये कदम उठाया। जिस वेपन से फायरिंग की गई, वे लाइसेंसी है। बाकी अभी जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *