पंजाब में सिलेक्ट कमेटी की पहली मीटिंग आज:बेअदबी कानून का ड्राफ्ट करेगी तैयारी, 11 बजे विधानसभा में जुटेंगे नेता

पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर सख्त कानून बनाया जा रहा है। इस कानून को तैयार करने के लिए गठित सिलेक्ट कमेटी की आज पहली मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग चंडीगढ़ स्थित पंजाब विधानसभा में सुबह 11 बजे तय है। कमेटी में शामिल है 15 मेंबर
यह कमेटी 15 मेंबरों की है। इसका चेयरमैन आप विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को नियुक्त किया गया है। जबकि समिति में विधायकों, पूर्व मंत्रियों और शिक्षाविदों को शामिल किया गया है, जो इस कार्य को सरकार के सहयोग से आगे बढ़ाएंगे। मीटिंग में आप के विधायक डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, इंदरजीत कौर मान, जगदीश कंबोज, जंगी लाल महाजन, कांग्रेस के नेता तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, नीना मित्तल, प्रो. बलजिंदर कौर, प्रिंसिपल बुध राम, ब्रह्म शंकर जिंपा, बलविंदर सिंह धालीवाल, मदनलाल बग्गा, मनप्रीत सिंह इयाली और मोहम्मद जमील उर रहमान को रखा गया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *