अमृतसर| शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पंजाब की अमन कानूनी की स्थिति बेहद नाजुक हो गई है। पिछले 2 महीनों में पंजाब में 10 धमाके पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल रहे हैं। मजीठा थाना, गुमटाला चौकी, इस्लामाबाद, गुरबख्श नगर के साथ-साथ कई थानों में ग्रेनेड धमाके की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साहिब सैर स्पॉटों से ध्यान हटा कर पंजाब की अमन कानून की स्थिति को काबू करो। ऐसी घटनाएं पंजाब को दोबारा पुराने दौर की तरफ लेकर जा रही हैं।


