पंजाब में 107 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती:SSS बोर्ड करेगा रिक्रूटमेंट प्रोसेस पूरी, आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन, ग्रुप -बी की रहेगी

पंजाब सरकार ने जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर के 107 पदों पर भर्ती का फैसला लिया है। यह भर्ती प्रक्रिया अधीन सेवाएं चयन बोर्ड के माध्यम से होगी। भर्ती की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सरकार की तरफ से पहले ही इस बारे में मंजूरी दी जा चुकी है। सरकार की इसके पीछे कोशिश यही है कि विभाग के काम में तेजी आए। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं। ग्रुप बी में होगी भर्ती विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक यह भर्ती प्रक्रिया ग्रुप-बी के तहत की जाएगी। इस दौरान सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में संबंधित क्षेत्र में तीन साल का डिप्लोमा या उससे संबंधित उच्च शिक्षा होना जरूरी है। वहीं, बोर्ड ने साफ किया है कि भर्ती से जुड़ी सारी प्रक्रिया ऑनलाइन चलेगी। युवाओं को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। लीगल टीम रखी रही नजर सरकार की तरफ से भर्ती प्रक्रिया को किसी कानूनी विवाद से मुक्त रखने के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई है, जो सभी मामलों की स्टडी करती है। इसके बाद जैसे ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होती है, सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाते हैं। सीएम भगवंत मान खुद नियुक्ति पत्र देने आते हैं। सरकार की अब तक किसी भी भर्ती प्रक्रिया को कोर्ट में कोई चुनौती नहीं मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *