पंजाब में 11 लॉन्ग वीकेंड, 3 दिन छुटि्टयां:चंडीगढ़ में सात, हिमाचल में 18 बार लंबी छुट्टी; 2026 का पूरा हॉलीडे कैलेंडर देखिए

नए साल 2026 में पंजाबियों को 11 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। इस दिन लगातार 3 छुट्टियां होंगी। इस बार 6 त्योहार शुक्रवार और 5 सोमवार को पड़ रहे हैं। जिनमें सेटरडे और संडे मिलाकर लॉन्ग वीकेंड की स्थिति बनेगी। हालांकि 5 सरकारी छुट्टियां ऐसी हैं, जो संडे को आ रही हैं। सरकारी ऑफिसों में साल के 365 दिनों की जगह 244 दिन ही कामकाज होगा। चंडीगढ़ में सिर्फ 7 ही दिन के लॉन्ग वीकेंड होंगे। यहां भी 244 दिन का ही सरकारी कामकाज होगा। हिमाचल में 2 से 4 दिन तक लगातार छुट्‌टी के 18 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में 2026 का पूरा हॉलिडे कैलेंडर जानिए…. पंजाब में अक्टूबर-नवंबर में 2-2 लॉन्ग वीकेंड, नवंबर में लगातार 4 छुट्टियां चंडीगढ़ में दिसंबर में 4 दिन लगातार छुट्‌टी, अक्टूबर में 2 बार 3-3 दिन छुट्‌टी हिमाचल में अक्टूबर में लगातार 3 दिन छुट्‌टी —————— ये खबर भी पढ़ें… पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1100 मिलेंगे:हर परिवार को ₹10 लाख तक फ्री इलाज मिलेगा; IPL का हाई एंटरटेनमेंट दिखेगा पंजाब में साल 2026 लोगों के लिए 2 बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। साल के शुरुआत में पंजाब में हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके बाद हर महिला को प्रति महीने 1100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं 4 साल से इंतजार कर रही थीं। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब ने झेला भारत-पाक जंग का माहौल:2 भाईयों की एक दुल्हन; 3 शहरों में मीट-शराब बैन; 2025 की 10 बड़ी घटनाएं साल 2025 का आज आखिरी दिन है। इस पूरे साल में पंजाब ने जंग का माहौल झेला। 3 रातें आसमान में मंडराते ड्रोन देखे। बाढ़ ने पूरे पंजाब को रुलाया। सैकड़ों लोग घर से बेघर हो गए। दिन और रात बाढ़ के खतरे में गुजारे। AAP की अंदरूनी राजनीति ने भी पंजाबियों को चौंकाया। एक विधायक ने अचानक इस्तीफा दे दिया। दूसरे को पुराने केस में जेल जाना पड़ा। तीसरा भ्रष्टाचार में पकड़ा गया तो चौथा रेप केस में फंस गया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *