पंजाब में 11 शहरों का तापमान 30°C पार:पारा सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक; बारिश के आसार नहीं, बठिंडा सबसे गर्म

पंजाब में बीते दिन की तुलना में आज अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.2°C बठिंडा (एयरपोर्ट) में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 11 जिलों तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य के किसी भी जिले में 24 घंटे में वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। 30 डिग्री से अधिक पंजाब के शहरों का तापमान बारिश नहीं, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में पंजाब के किसी भी जिले में वर्षा दर्ज नहीं की गई। बारिश की अनुपस्थिति के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान 4°C तक बढ़ सकता है। पंजाब के शहरों में मौसम का अनुमान अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रह सकते हैं। जालंधर- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 14 से 32 डिग्री के बीच रह सकते हैं। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 14 से 33 डिग्री के बीच रह सकते हैं। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रह सकते हैं। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 17 से 31 डिग्री के बीच रह सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *