पंजाब में 2 जून से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां:शिक्षामंत्री ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट; जल्द जारी होंगे ऑफिशियल ऑर्डर

पंजाब सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। 2 जून से 30 जून तक स्कूलों में छुट्टियां रहेगी। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह जानकारी दी है। इस दौरान सारे सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। दूसरी तरफ चंडीगढ़ में पहले ही छुट्टियां घोषित हो चुकी है। जबकि हरियाणा के स्कूलों मे गर्मी की छुट्टियां 1 जून से होंगी। हालांकि एक जून को रविवार है। पिछले साल मई में हो गई थी छुटि्टयां जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ रही थी। ऐसे में पेरेंट्स भी चाह रहे थे कि जल्दी छुट्टियाँ घोषित हों। गत वर्ष मई महीने में ही सरकार ने छुट्टियाँ घोषित कर दी थीं। इसके अलावा, बच्चों को किताबों से जोड़े रखने के लिए इस प्रकार का होमवर्क दिया गया था कि वे खेल-खेल में अपने परिवार के महत्व को समझ पाएं और अपनी पढ़ाई कर सकें। इसके लिए स्पेशल होमवर्क तैयार किया गया था। 18 हजार स्कूलों में तीस लाख स्टूडेंट्स पंजाब में 18 हजार के करीब सरकारी स्कूल में हैं। इनमें करीब 30 लाख विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट और निजी स्कूल है। वहीं, सरकारी की तरफ से मेरिटोरियस स्कूल, स्कूल ऑफ एमिनेंस तक खोले गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *