पंजाब सरकार ने प्रदेश के 20 नगर सुधार ट्रस्टों के लिए नए चेयरमैन नियुक्त किए हैं। कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट की जिम्मेदारी सुल्तानपुर लोधी से आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा को सौंपी गई है। सीएम ने इन जिलों में की नियुक्तियां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अन्य प्रमुख नियुक्तियों में लुधियाना के लिए तरसेम भिंडर, जालंधर में राजविंदर कौर खेड़ा, पटियाला में मेघचंद्र शेरमाजरा, होशियारपुर में गुरविंदर सिंह पबला और फाजिल्का में महिंदर कचुरा को चेयरमैन बनाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कपूरथला ट्रस्ट के वर्तमान चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन को जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सज्जन सिंह चीमा नए चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं। उन्हें बास्केटबॉल में उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। चीमा ने 1982 के एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह 1981, 1983 और 1985 में एशियाई बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम के कप्तान रहे। पंजाब पुलिस में एसपी के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। नियुक्ति पर सज्जन सिंह जताया आभार चीमा वर्तमान में युवाओं को खेल की ओर प्रेरित करने और नशा मुक्ति के लिए सक्रिय हैं। नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा सम्मान साधारण परिवारों के युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित कर रहा है।


