पंजाब में 29 अप्रैल को सरकारी छुट्टी का ऐलान:श्री परशुराम जयंती को लेकर लिया फैसला, स्कूल-कॉलेज सहित अन्य संस्थान रहेंगे बंद

पंजाब में आगामी 29 अप्रैल दिन मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 29 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई छुट्टियों की लिस्ट में 29 अप्रैल भी शामिल है। भगवान विष्णु दशावतारों में से एक भगवान परशुराम भी हैं। जिनका जन्मोत्सव वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। दस मई को शुक्त पक्ष की तृतीया तिथि है। महर्षि जमदग्नि और रेणुका के पुत्र परशुराम जी भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे। इस तिथि को प्रदोष व्यापिनी रूप में ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि भगवान परशुराम का प्राकट्य काल प्रदोष काल ही है। परशुराम भगवान को लेकर एक मान्यता ये भी है कि वे आठ चिरंजीवी पुरुषों में से एक हैं जो आज भी धरती पर विद्यमान हैं। आपको बता दें कि परशुराम जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन अक्षय तृतीया होने की वजह से अनसुलझे विवाह भी होते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना की खरीद करना बेहद शुभ माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *