पंजाब में 4 दिन तूफान का येलो अलर्ट:रात अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट में हुई बारिश; 30 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, पेड़ गिरे

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र ने पंजाब के कई जिलों में आने वाले दिनों में गंभीर मौसम स्थितियों को लेकर चेतावनी जारी की है। 5 मई 2025 तक तेज हवाएं (40–60 किमी/घंटा), आंधी, बिजली गिरने और धूलभरी आंधी (डस्टस्टॉर्म) की संभावना जताई गई है। वहीं, बीती रात अमृतसर, गुरदासपुर व पठानकोट में 20 से 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं व धूल भरी आंधी चलीं और बारिश भी हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने पटियाला, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान स्क्वॉल (Squall) जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जाहिर की है, जिसमें हवा की गति 80 किमी/घंटा से अधिक हो सकती है। यह स्थिति फसलों, कच्चे मकानों, पेड़ों और बिजली लाइनों के लिए खतरा बन सकती है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। तापमान की स्थिति राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2°C कम दर्ज किया गया है। हालांकि यह सामान्य सीमा के भीतर है, लेकिन कुछ स्थानों पर गर्मी तेज बनी हुई है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 41.2°C रिकॉर्ड किया गया। रात हुई बारिश के बाद पूरे पंजाब के शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अगले 4 दिन धूल भरी आंधियों की आशंका पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर – आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- ,आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है, बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- आज हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *