पंजाब में 406 सेवाएं लोगों को पर मिलेगी:मंत्री अरोड़ा ने किया शुभारंभ, सेवा केंद्र जाने की हुई छुटी, 1076 पर कॉल करनी होगी

पंजाब में अब लोगों को उनके घर पर ही सरकार द्वारा 406 तरह की सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इन सेवाओं के लिए उन्हें सेवा केंद्र भी नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि मात्र एक फोन नंबर पर कॉल करनी होगी। इस दौरान आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट संबंधी सेवाएं भी मिल पाएंगी। इससे बुजुर्गों और वर्किंग लोगों को फायदा होगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इन सेवाओं का आज चंडीगढ़ में शुभारंभ किया। इससे पहले केवल 43 तरह की सेवाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही थी। इस तरह की सेवाएं लोगों को मिलेगी सरकार द्वारा 29 प्रमुख विभागों से संबंधित कुल 406 सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आवेदन, पुलिस वेरिफिकेशन, यूटिलिटी कनेक्शन, जिला अधिकारियों से एनओसी, किराएदारों की वेरिफिकेशन और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं। 363 और सेवाओं के विस्तार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवश्यक सरकारी सेवाएं नागरिकों को बिना किसी देरी या अनावश्यक कागजी कार्रवाई के बिना प्रदान की जा सकें। इसके लिए 1076 नंबर पर कॉल करनी होगी। सभी सेवाएं तय समय में मिलेगी मंत्री ने बताया कि सारी सेवाओं के लिए एक तय समय सीमा तय की गई है। वहीं, अब इस चीज पर फोकस किया जाएगा कि लोगों को उस सेवा का फायदा मिल भी रहा है कि नहीं । सेवाओं की डिलीवरी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों को इस योजना के माध्यम से फीडबैक देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक 12.95 लाख से अधिक नागरिकों ने इन सेवाओं की रेटिंग दी है, जिससे इन सेवाओं को 5 में से औसतन 4.1 रेटिंग प्राप्त हुई है। अब तक 77 लाख से अधिक प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में वितरित किए जा चुके हैं । लोग अब सरकारी प्रमाण पत्र सीधे अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बच रहा है। इसके अलावा पटवारियों, सरपंचों, नंबरदारों और नगर निगम अधिकारियों द्वारा आवेदनों को ऑनलाइन प्रोसेस किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *