पंजाब सरकार ने करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदकोट DSP क्राइम अगेंस्ट वूमेन फरीदकोट DSP क्राइम राजनपाल को अरेस्ट किया है। DSP ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत रद्द करने के लिए 1 लाख की रिश्वत देने की कोशिश भी की। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। भ्रष्टाचार की हुई थी शिकायत जानकारी के मुताबिक, जब डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी, तब एसपी ने उस शिकायत को सेटल करवाने की कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए की रिश्वत ऑफर की थी। पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। वहीं, विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।


