पंजाब यूनिवर्सिटी में मई से शुरू होंगे एडमिशन:12 अप्रैल तक पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश; 200 कॉलेजों को मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) और इससे संबद्ध लगभग 200 कॉलेजों में सत्र 2025 की एडमिशन प्रक्रिया इस बार भी समय से पहले शुरू होगी। नई शिक्षा नीति के तहत पी.यू. प्रबंधन ने कॉलेजों से कहा है कि वे 12 अप्रैल तक अपने-अपने कोर्सों की जानकारी और डिटेल्स यूनिवर्सिटी के ऑनलाइन पोर्टल पर सब्मिट करें। इसके बाद मई महीने में एडमिशन प्रक्रिया को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (डी.सी.डी.सी.) प्रो. संजय कोशिश ने कहा इस बार एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार समय पर एडमिशन शुरू किए जाएंगे, ताकि कॉलेजों की सीटें भर सकें और योग्य विद्यार्थियों को समय पर मौका मिल सके। सीनेट बैठक में मानी गई थी कॉलेजों की मांग पी.यू. प्रबंधन की ओर से यह फैसला सीनेट की उस बैठक के बाद लिया गया है, जिसमें कॉलेज प्रिंसिपलों ने समय से एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी। इस मांग को स्वीकार करते हुए पिछले सत्र 2024 में भी एडमिशन प्रक्रिया 15 मई से शुरू कर दी गई थी, जिससे कॉलेजों को काफी फायदा हुआ था। स्टूडेंट्स का झुकाव पीयू कॉलेजों की ओर बढ़ा 2024 के सत्र में एडमिशन प्रक्रिया समय पर शुरू होने का परिणाम यह रहा कि पहले के मुकाबले कॉलेजों में करीब 30 फीसदी ज्यादा सीटें भरी गईं। जल्दी एडमिशन शुरू होने के कारण स्टूडेंट्स को निजी कॉलेजों या यूनिवर्सिटी की बजाय पी.यू. व इससे जुड़े कॉलेजों में दाखिला लेने का मौका मिला। इन कोर्सों में एंट्रेंस टेस्ट से होगा एडमिशन बी.फार्मा, बॉटनी, जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, बायो फिजिक्स, मैथमेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, फिजिक्स जैसे कोर्सों में दाखिला एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। यूनिवर्सिटी की ओर से जल्द ही एंट्रेंस शेड्यूल जारी किया जाएगा। बिना एंट्रेंस वाले कोर्सों में भी होगी समय से प्रक्रिया जानकारी के अनुसार जिन कोर्सों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट नहीं होता, उनकी एडमिशन प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। पी.यू. के इवनिंग विभाग में बी.कॉम जैसे कोर्सों में मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। लेट एडमिशन से नहीं पड़ेगा असर पहले पी.यू. की एडमिशन प्रक्रिया देर से शुरू होती थी, जिससे स्टूडेंट्स प्रोविजनल मेरिट के आधार पर निजी कॉलेजों में दाखिला ले लेते थे और पी.यू. की सीटें खाली रह जाती थीं। लेकिन अब समय पर प्रक्रिया शुरू होने से अच्छे मेरिट वाले स्टूडेंट्स भी पी.यू. से जुड़े कॉलेजों की ओर रुख करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *