पंजाब सरकार द्वारा रोडवेज कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार लटकाने और मीटिंगें रद्द करने की नीति के विरोध में 7 मार्च को पट्टी में राज्य-स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी। यह घोषणा पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के राज्य अध्यक्ष दीदार सिंह मंड ने पट्टी डिपो में की। दीदार सिंह मंड ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग में हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन न तो नई पक्की भर्ती की जा रही है और न ही कॉन्ट्रैक्ट या आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। इस अवसर पर डिपो प्रेसिडेंट गुरलाल सिंह, सेक्रेटरी जरनैल सिंह आदि मौजूद थे।


