पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्करों ने बस स्टैंड पर 2 घंटे किया प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन 25/11 की राज्य कमेटी के आह्वान पर कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग को लेकर वीरवार को बस स्टैंड 2 घंटे के लिए यूनियन ने बंद रखा। यूनियन की ओर से बस स्टैंड के एग्जिट गेट पर धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव जोध सिंह, डिपो प्रधान हीरा सिंह और केवल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार में ट्रांसपोर्ट विभाग के हालात खराब हो चुके हैं। सरकार कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए बैठकों में मानने के बावजूद उनकी मांगों को लागू नहीं रही हैं। जिस कारण कच्चे मुलाजिमों को बार-बार संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ता हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से यूनियन के साथ बीती 1 जुलाई 2024 को बैठक की गई थी। जिसमें उनकी मांगें मुलाजिमों को पक्का करना, नई बसें, ठेकेदार को बाहर निकालना, सर्विस रूल बनाने की सभी मांगों के हल करने का आश्वासन देते हुए इसे 1 महीने में पूरा करने के आदेश दिए थे। लेकिन कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की पॉलिसी अभी तक तैयार नहीं की गई। यूनियन ने सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और मैनेजमेंट को बीते 1 महीने से पहले ही संघर्ष के प्रति मांग पत्र दिया था मगर सरकार ने बैठक बुलाकर कोई हल नहीं किया। जिस कारण संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ा हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *