भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब रोडवेज/ पनबस/ पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्ज यूनियन 25/11 की ओर से लुधियाना डिपो पर गेट रैली की। पंजाब के सूबा ज्वाइंट सचिव जगतार सिंह ने कहा कि पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार बिलकुल ही फेल हो चुकी है। पंजाब में की पब्लिक को फ्री सफर सहूलियत दी गई है। लगभग 9-10 महीने बीत चुके है। दोनों विभागों का फ्री सफर सहूलियत का पैसा रिलीज नहीं किया गया। लगभग 800 करोड़ रुपए का बकाया पंजाब सरकार की ओर से पेंडिंग हो गया है। जिस कारण मुलाजिमों की तनख्वाह में रुकावट आ रही है। बसों के स्पेयर पार्ट्स की भी बड़ी कमी पैदा हो गई है। सरकार पैसा रिलीज करने में अड़चन पैदा कर रही है। नाजायज तौर पर कटौती भी कर रही है। क्लेम ना आने से मुलाजिमों के परिवारों का गुजारा भी मुशिक्ल हो रहा है। हर बस में 100 प्लस सवारी सफर कर रही है। जबकि पंजाब सरकार को चाहिए था कि पंजाब की आबादी के मुताबिक बसें डाली जाए। डिपू प्रधान संदीप सिंह, जतिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से कुछ मांगो को प्रवानगी दे दी थी। परंतु पीआरटीसी मैनेजमेंट जान बूझ कर मांगो को अनदेखा कर रही है। कई बार मैनेजमेंट से राब्ता कायम किया गया व लिखित रुप में भी मांग पत्र निकाले गए। परंतु हर बार मैनेजमेंट टाल मटोल करती रही है। जिस कारण मानी हुई मांगों को लागू करवाने के लिए संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 19 फरवरी को सभी बस स्टैंड दो घंटे के लिए बंद किए जाएंगे तथा फिर भी हल न हुआ तो 24 फरवरी को पटियाला शहर मेन बस स्टैंड बंद करने समेत शहर के मेन चौक बंद किया जाएगा। फिर भी पंजाब सरकार ने बजट रिलीज न किया व अन्य मांगे हल न की तो पूरे पंजाब का चक्का जाम करके विधानसभा सेशन की ओर कूच किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार सरकार व मैनेजमेंट होगी। इस मौके पर गुरबाज सिंह, हरशरण सिंह, हरजिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, सतगुर सिंह, गुरविंदर सिंह, तरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।


