पंजाब विधानसभा सेशन का शेड्यूल जारी:8 मार्च को बजट पेश होगा, 16 से कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

पंजाब विधानसभा के सेशन का शेड्यूल जारी हो गया है। सेशन की शुरुआत गवर्नर के भाषण से होगी। पहले दिन कार्यवाही श्रद्धांजलि के बाद गवर्नर के अभिभाषण के साथ शुरू की जाएगी। 8 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा। 9 मार्च को गवर्नर के भाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 10 और 11 मार्च को बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। 12 मार्च को नॉन-ऑफिशियल कार्य रखा गया है। इन्वेस्ट पंजाब कार्यक्रम के कारण 13 से 15 मार्च तक अवकाश रहेगा। 16 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *