पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने खन्ना के गांव भुम्मदी पहुंचकर यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले जसकरण सिंह का सम्मान किया। स्पीकर ने कहा कि जसकरण एक दिन पंजाब के चीफ सेक्रेटरी बनेंगे। स्पीकर ने घोषणा की कि पंजाब सरकार जल्द ही यूपीएससी की तैयारी के लिए आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी। इन केंद्रों में निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इससे आईएएस, आईपीएस और आईआरएस जैसी सेवाओं में राज्य के अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ेगी। संधवा ने कहा कि पंजाब के युवा प्रतिभावान हैं। लेकिन विदेश जाने की प्रवृत्ति और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की कमी के कारण यूपीएससी परीक्षा पास नहीं कर पाते। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार इस स्थिति को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण भी शुरू करने पर विचार कर रही है। स्पीकर ने युवाओं को सलाह दी कि विदेश जाने से पहले भारत में अपना भविष्य बनाने का प्रयास करें। यहां निराशा मिलने पर ही विदेश जाएं।


