पंजाब सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग:शाम छह बजे सीएम आवास चंडीगढ़ में होगी, पहले सुबह 10.30 पर थी

पंजाब सरकार की तरफ से आज कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। यह मीटिंग शाम छह बजे चंडीगढ़ स्थित सीएम रिहायश पर संपन्न होगी। पहले यह मीटिंग सुबह 10:30 बजे होनी थी, लेकिन इसका शेड्यूल बदल दिया गया था। हालांकि, इसकी वजह नहीं बताई गई है। माना जा रहा है कि आज सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के दिन में मोहाली में कार्यक्रम होने के कारण समय में बदलाव किया गया है। बेअदबी समेत कई मुद्दो बनेगी स्ट्रेटजी आज होने वाली कैबिनेट मीटिंग में 10 जुलाई को होने वाले सत्र के लिए जरूरी रणनीतियों और फैसलों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, सरकार अब तरनतारन के विकास पर भी ध्यान केंद्रित कर सकती है, क्योंकि वहां के विधायक का देहांत हो गया है और अब सीट खाली हो गई है। आने वाले समय में वहां उपचुनाव होने हैं, इसलिए सरकार किसी भी तरह की कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। भले ही अब 95 से अधिक विधायक सरकार के पास हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव 2027 में बड़े अंतर से जीतने की कोशिश भी सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री अरोड़ा की पहली मीटिंग लुधियाना उपचुनाव जीतकर मंत्री बने उद्योगपति संजीव अरोड़ा की यह पहली कैबिनेट मीटिंग है। पदभार संभालने के समय अरोड़ा ने कहा था कि उनका फोकस पंजाब के विकास पर है। उन्होंने यह भी कहा था कि लुधियाना में एग्जीबिशन सेंटर बनाना लोगों की लंबे समय से डिमांड है, और वह इस पहल को जल्दी ही मंजूरी दिलाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *