पंजाब से लापता किसान पहुंचा पाकिस्तान:खेती करने गया था अमृतपाल, 21 जून से था लापता,रेजर्स ने किया कंफर्म

फाजिल्का जिले में जलालाबाद से किसान का बेटा लापता हो गया था। 21 जून को किसान घर से खेती करने का कहकर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा था। आज पाकिस्तान के पुलिस थाना में अमृतपाल को रखा गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारती बीएसएफ को इस संबंधी जानकारी दी है। बीएसएफ के अधिकारियों ने किसान अमृतपाल के परिवार को सूचना दे दी है। तारबंदी के पार अमृतपाल गया था खेती करने अमृतपाल गांव खैरे के उताड़ का रहने वाला है। भारत पाक अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के उस पार खेती करने के लिए गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। इस मामले में 4 दिन पहले पाक ने उसके पाकिस्तान में होने से इनकार कर दिया था। परिवार को पाकिस्तान जाते दिखे अमृतपाल के पैरों को निशान जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह के पैरों के निशान पुलिस और परिवार को पाकिस्तान की तरफ जाते मिले थे। इस मामले में बीएसएफ का पहले कहना था कि पाकिस्तान से तीन बार मीटिंग हो चुकी है l पाकिस्तान ने अमृतपाल के पाक में होने से इनकार कर दिया था। खेत में जाने की एंट्री, वापस नहीं लौटा
अमृतपाल के पिता जगराज सिंह का कहना है कि 21 तारीख को शनिवार उसका बेटा खेती करने के लिए भारत पाक तारबंदी के उस पार गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा l बीएसएफ ने भारत पाक सरहद की अंतरराष्ट्रीय सरहद पर लगे गेट पर खेत को जाते हुए की एंट्री करने और वापिस लौटने की एंट्री न करने की बात कही l तो उन्होंने बताया कि उनका बेटा घर नहीं आया है। जब बाद में तार पार जाकर देखा तो लड़के के पैरों के निशान पाकिस्तान की ओर जाते दिखाई दिए। परिवार का इकलौता लड़का
इस घटना को आज 10 दिन बीत गए है और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है l अमृतपाल अपने परिवार का इकलौता लड़का था l जिसका चार महीने का बच्चा है l मौके पर भाजपा जिला नेता सुखविंदर सिंह काका कंबोज ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही केन्द्र सरकार से बातचीत करके अमृतपाल को वापस लाया जाएगा।
उधर, गुरुहरसहाय थाना के एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि उनके पास बीएसएफ और परिवार द्वारा लिखित में पत्र देकर सूचित किया गया है कि लड़का पाकिस्तान चला गया है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *