पंजाब स्पेशल ओलंपिक्स में स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल अव्वल

अमृतसर | पंजाब राज्य स्पेशल ओलंपिक्स का 26वां आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य भर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर गौरवान्वित किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में फतेह जोरावर सिंह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर संस्था का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में अकुल डोगरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। उनकी यह उपलब्धि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है। इसी स्पर्धा में सैयांश ने भी बेहतरीन दौड़ लगाते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जो उनके समर्पण और अनुशासन को दर्शाता है। वहीं बैडमिंटन स्पर्धा में भी सैयांश ने भी संघर्षपूर्ण मुकाबलों के बाद कांस्य पदक अर्जित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *