पंजाब स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह की मां का निधन:92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, AAP मंत्री ने साझा की जानकारी

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह की 92 वर्षीय मां दलजीत कौर का चंडीगढ़ में निधन हो गया। परिवार ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी कोई गंभीर चिकित्सा स्थिति नहीं थी, लेकिन उम्र से संबंधित बीमारियों से लंबे समय तक जूझने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। मां की मौत के बाद पंजाब के सेहत मंत्री डॉक्टर बलबीर सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी साझा की। परिवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गांव भौरा (बंगा-गढ़शंकर रोड) जिला शहीद भगत सिंह नगर में पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की माता के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेताओं और अधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *