पंजाब- हिमाचल के 3 ड्रग तस्करों पर इनाम:सूचना देने वालों को मिलेंगे 25 हजार,नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने किया घोषित

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की चंडीगढ़ यूनिट ने तीन नशा तस्करों ‘ पर इनाम घोषित किया। इसमें दो तस्कर हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी मोगा पंजाब से संबंधित है। जो भी इनके बारे में जानकारी देगा। ब्यूरो की तरफ से प्रत्येक केस में 25 -25 हजार का नाम दिया जाए। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। जानकारी लोग फोन या विभाग के दफ्तर जाकर भी दे पाएंगे। इन लोगों पर इनाम घोषित हुआ जानकारी के मुताबिक इन लोगों एक सन्नी मोगा के वार्ड नंबर 23 विश्वकर्मा नगर पुलिस स्टेशन साउथ मोगा का रहने है। वह 1.850 किलोग्राम चर्स केस से जुड़ा हुआ है। अदालत की तरफ से उसे पीओ घोषित कर दिया था। वहीं, अब एनसीबी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। दूसरा आरोपी रमेश कुमार निवासी बल्ह धार गांव, पधर (मंडी), हिमाचल प्रदेश शामिल है। इसके पास से 1.850 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। अदालत ने पीओ घोषित कर चुकी है। जबकि तीसरा आरोपी रूपेश कुमार जिला मंडी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। इन पर इनाम घोषित किया हुआ है। छापेमारी के बाद नही आए पकड़ में एनसीबी की टीमें इन लोगों की तलाश में कई बार इलाकों में जानकार छापेमारी कर चुकी है। लेकिन यह लोग पकड़ में न आ रहे है। जबकि इन लोगों के पारिवारिक मेंबर भी एजेंसी का सहयोग नहीं करते हैं। इसके बाद अब यह फैसला लिया गया है। इन संबंधी जानकारी देने के लिए लोगों को 9464556700 पर कॉल करनी होगी। इसके अलावा 29412916 या हेल्पलाइन नंबर 01722568109 या 277931 पर संपर्क करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *