पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर महिला का शव मिला:निर्वस्त्र और क्षत-विक्षत हालत में था, बदबू आने पर पता चला

हिमाचल-पंजाब सीमा पर गगरेट के पास आशादेवी-अंबोटा सड़क मार्ग की एक पुलिया के नीचे एक महिला का शव मिला है। शव निर्वस्त्र अवस्था में था और क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। मंगलवार सुबह कुछ स्थानीय लोग जब जंगल में घास काटने गए, तब उन्हें पुलिया से दुर्गंध आने की महसूस हुई। जब एक महिला ने पुलिया में झांककर देखा तो उसे एक पैर दिखाई दिया। डर के मारे वे लोग वहां से भाग गए और एक युवक के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव मिला, जिसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। शव में कीड़े लगे हुए थे। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद और एसएचओ सन्नी गुलेरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन न तो महिला के कपड़े मिले और न ही कोई पहचान पत्र। मृतका ने लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई थीं और उसके नाखूनों पर हरा नेल पॉलिश लगा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। निर्वस्त्र अवस्था में शव मिलने से रेप की आशंका भी जताई जा रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस का अनुमान है कि महिला पंजाब की रहने वाली हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *