भास्कर न्यूज | जालंधर राउंड ग्लास अकादमी, सुरजीत अकादमी, साई सोनीपत और एसजीपीसी अकादमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतकर तीन-तीन अंक हासिल किए। हॉकी पंजाब और राउंड ग्लास स्पोर्ट्स द्वारा सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित पंजाब हॉकी लीग के दूसरे दौर के छठे दिन कुल चार लीग मैच खेले गए। पहले मैच में राउंड ग्लास अकादमी ने एसडीएटी तमिलनाडु को 5-2 से हराया। विजेता टीम के लिए अमन दीप ने दो गोल किए, जबकि जोबनप्रीत, गुरसेवक और सुखमनप्रीत सिंह ने एक-एक गोल किया। तमिलनाडु के लिए एस कृष्णन और एस विशाल ने गोल किए। राउंड ग्लास के अनुराग को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दूसरे मैच में एसजीपीसी अकादमी ने नवल टाटा अकादमी जमशेदपुर को 5-4 से हराया। विजेता टीम के लिए शेर शुभजोत सिंह ने दो, सुखदेव सिंह, हरविंदर और कमलजीत सिंह ने एक-एक गोल किया। जबकि नवल टाटा के लिए आशीष तानी पूर्ति ने दो, पतरस हासा, मोहित नाइक, अनीश डुंग डुंग ने एक-एक गोल किया। एसजीपीसी के करणदीप सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। तीसरे मैच में सुरजीत हॉकी अकादमी ने गुम्हेड़ा अकादमी को 5-1 से हराया। विजेता टीम के लिए रोहन भूषण ने दो, अभिषेक गोरखी, मनमीत सिंह राय और जशनप्रीत ने एक-एक गोल किया। जबकि गुम्हेड़ा के लिए तुषार ने एक गोल किया। सुरजीत अकादमी के मनजोत सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। चौथे मैच में साई सोनीपत ने नामधारी अकादमी को 6-2 से हराया सोनीपत के पंकज शर्मा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। आज के मैचों के मुख्य अतिथि ओलिंपियन बलविंदर सिंह शम्मी, इकबाल सिमघा शांधू, ओलिंपियन दविंदर सिंह गरचा, ओलिंपियन गुनदीप कुमार, ओलिंपियन जर्मनप्रीत सिंह थे, जिन्होंने टीमों का परिचय कराया। हॉकी पंजाब अध्यक्ष नितन कोहली, ओलिंपियन राजिंदर सिंह सीनियर, अशफाक उल्ला खान, ओलिंपियन संजीव कुमार, कुलजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, अवतार सिंह, दविंदर पाल सिंह, बलजिंदर सिंह, धर्मपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।


