दतिया । जिला आपूर्ति अधिकारी एमएल मालवीय ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं के उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 20 जनवरी से 31 मार्च तक की अवधि में पंजीयन केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक होंगे। पंजीयन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर कार्यालयीन समय पर किए जाएंगे। जिले में संचालित 50 सहकारी समितियों/मार्केटिंग संस्थाओं को पंजीयन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। कृषकों को पंजीयन/उर्पाजन अवधि के दौरान आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित बनाया गया है। कंट्रोल रूम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राजेश जाटव मो. 6261732953 को प्रभारी अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर कौशल प्रसाद सेन मो. 7000517307 को सहायक के रूम में नियुक्त किया गया है।


