जशपुरनगर | पंडरापाठ चौकी इलाके में गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम ने पलटी ली। तेज हवा और बारिश के बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 5 भैंसों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भैंसों के चरवाहे उन्हें जंगल में चराने लेकर गए थे और जब बारिश तेज हो गई, तो वे मवेशियों को लेकर पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से भैंसों की मौत हो गई, हालांकि, वहां मौजूद चरवाहों को कोई चोट नहीं आई। हादसा बारिश के कारण पेड़ के नीचे खड़े होने के दौरान हुआ, जिससे चरवाहे बाल-बाल बच गए।


