पंडरिया में बनेगा नगर पालिका भवन:डिप्टी CM ने 19 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया; कई विकास कार्य होंगे

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कबीरधाम जिले के पंडरिया में 19 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसके तहत पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई में अलग-अलग निर्माण कार्य किए जाएंगे। 9 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा भी मौजूद रही। डिप्टी सीएम साव ने विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर नगर पालिका पंडरिया को 2 करोड़ और नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी के विकास के लिए 1-1 करोड़ रुपए के सौगात की घोषणा की और अन्य मांगों को भी पूरा करने हेतु आश्वस्त किया। इन कार्यों का भूमिपूजन हुआ नगर पालिका पंडरिया व नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत कुल 13 करोड़ 89 लाख 33 हजार के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इनमें पंडरिया में 3 करोड़ 85 लाख की लागत से कार्यालय नगर पालिका भवन सह व्यवसायिक परिसर निर्माण, अधोसंरचना मद के तहत नगर पालिका परिषद पंडरिया अंतर्गत 66 कार्यों के लिए ₹3 करोड़ 80 लाख, ₹1 करोड़ 91 लाख 87 हजार की लागत से मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, ₹73 लाख 80 हजार की लागत से एस.एल.आर.एम. सेंटर निर्माण, ₹20 लाख की लागत से ध्वजा चौक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत पांडातराई में अधोसंरचना मद अंतर्गत ₹2 करोड़ 79 लाख की लागत से कुल 52 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और वन विभाग अंतर्गत ₹59 लाख 66 हजार की लागत से अमनिया से डालामौहा तक रपटा निर्माण कार्य किया गया। इस प्रकार कुल 13 करोड़ 89 लाख 33 हजार रुपये के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों का लोकार्पण हुआ नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत कुल ₹6 करोड़ 5 लाख 42 हजार के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसमें जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर, सेन्हाभांठा एवं परसवारा में रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय, ग्राम लोखान एवं मुनमुना में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय के लिए ₹4 करोड़ 61 लाख 42 हजार के विकास कार्य, नगर पंचायत पांडातराई अंतर्गत ₹71 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय भवन और नगर पालिका परिषद पंडरिया अंतर्गत ₹45 लाख की लागत से नवनिर्मित चौपाटी, ₹19 लाख की लागत से भारत माता चौक, ₹5 लाख की लागत से शिवाजी पुष्प वाटिका एवं ₹4 लाख की लागत से रजत जयंती चौक का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल ₹6 करोड़ 5 लाख 42 हजार के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *