पंडवानी गायिका इंस्पेक्टर तरुणा नागपुर में देंगी प्रस्तुति

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका आरपीएफ इंस्पेक्टर तरुणा साहू नागपुर के कलमना में प्रस्तुति देंगी। 4 जनवरी को कलमना में लोक मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शाम 6 बजे तरुणा साहू पंडवानी की प्रस्तुति देंगी। बता दें कि इंस्पेक्टर तरुणा साहू पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की शिष्या हैं। वर्तमान में रेल सुरक्षा बल राजनांदगांव में बतौर इंस्पेक्टर पदस्थ हैं। इसके पहले वे रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में पंडावनी की प्रस्तुति दे चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *