पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे श्रीजी के द्वार:बोले- महाकुंभ में रील के लिए नहीं रियल के लिए जाएं, भारत जल्द हिन्दू राष्ट्र बन जाए

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आज श्रीनाथजी मंदिर में संध्या आरती के दर्शन किए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय व राधाकृष्ण महाराज के साथ गुरुवार शाम श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे ओर प्रभु श्रीनाथजी की संध्या आरती के दर्शन किए। इसके बाद बाद सभी महाप्रभुजी की बैठक पहुंचे जहां मंदिर परंपरा अनुसार बैठक में अधिकारी सुधाकर शास्त्री, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सचिव लीलाधर पुरोहित ने उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर उनका समाधान (स्वागत) किया। रील के लिए नहीं रियल के लिए जाएं मकाकुंभ इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अल्प काल मे श्रीजी के दर्शन पुनः कर बहुत आनंद आया और श्रीजी से यही प्रार्थना की है कि जल्द से जल्द भारत हिन्दू राष्ट्र हो जाये। उन्होंने कहा कि 144 वर्ष बाद महाकुंभ हो रहा है और सभी हिन्दू सनातनियों को वहां स्नान करने जाना चाहिए, युवाओं से यही निवेदन है कि जो भी कुंभ जाये रील के लिए नहीं जा कर रियल के लिए जाए। यह प्रचीन परम्पराओं का विषय है ओर आस्था का विषय है, देश के युवाओं को सेलेब्रिटीज के साथ सेल्फी के चक्कर मे नहीं पड़ कर खुद को इतना सक्षम बनाने की सोच होनी चाहिए कि लोग उनकी सेल्फी लें। दर्शन के बाद धीरेंद्र शास्त्री व इंद्रेश उपाध्याय व राधाकृष्ण जी महाराज के साथ 120 फीट रोड स्थित पार्किंग में चल रहे श्रीगिरधरलालजी आनंद उत्सव में भाग लेने के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दौरे को पूरी तरह से गुप्त रखा गया व चार थानों की पुलिस को व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *