श्री हनुमान सेवा संस्थान रांची और जीवन प्रबंधन समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम को पंडित विजय शंकर मेहता संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 12 जनवरी को डिबडीह स्थित दी कार्निवल में होने जा रहा है। श्री हनुमान सेवा संस्थान के राकेश भास्कर की अध्यक्षता में शनिवार को संस्थान के पदाधिकारी और सदस्यों की बैठक में घोषणा की गई। युवा दिवस के अवसर पर एक शाम युवाओं के नाम यह कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। श्री हनुमान चालीसा पाठ के मुख्य प्रेरक पंडित विजय शंकर मेहता सवा करोड़ से अधिक हनुमान चालीसा का पाठ करवा चुके हैं। पंडित विजय शंकर मेहता जीवन अध्यात्म और अध्यात्म के जरिए स्वयं समाज राष्ट्र में अनुशासन विषय पर व्याख्यान देंगे। बैठक में वीरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, राज किशोर सिंह, प्रमोद सारस्वत, धर्मेंद्र तिवारी, अजय सिंह समेत अन्य थे।


