IPL-18 के 9वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 36 रन से हरा दिया। अहमदाबाद स्टेडियम में ओपनर साई सुदर्शन के 63 रन की बदौलत GT ने MI को 197 रन का टारगेट दिया। जवाब में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार बॉलिंग के दम पर मुंबई 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। शनिवार को रोचक मोमेंट्स देखने को मिले। ट्रेंट बोल्ट की यॉर्कर पर सुदर्शन LBW आउट हो गए। पंड्या के डायरेक्ट हिट पर राहुल तेवतिया रनआउट हुए। सूर्या के हेलमेट पर प्रसिद्ध की बाउंसर लगी। रोहित शर्मा के IPL में 600 चौके पूरे हुए। पढ़िए GT Vs MI मैच के टॉप मोमेंट्सफैक्ट्स… 1. सत्यनारायण ने बटलर का कैच ड्रॉप किया गुजरात की पारी के 10वें ओवर में जोस बटलर को जीवनदान मिला। मिचेल सैंटनर के ओवर की चौथी बॉल पर बटलर ने सामने की तरफ बड़ा शॉट खेला। लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े सत्यनारायण राजू ने कैच करने की कोशिश की लेकिन बॉल उनके हाथ से लगकर सिक्स के लिए चली गई। 2. बोल्ट की यॉर्कर पर सुदर्शन LBW आउट 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर साई सुदर्शन LBW आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट की यॉर्कर बॉल हवा में रिवर्स स्विंग करके तेजी से अंदर आई, सुदर्शन ने खेलने का प्रयास किया लेकिन मिस कर गए। बॉल उनके पैड पर लगी और अंपायर ने सुदर्शन को आउट दिया। 3. पंड्या के डायरेक्ट हिट पर तेवतिया आउट 19वें ओवर में राहुल तेवतिया शून्य के स्कोर पर रनआउट हुए। दीपक चाहर के ओवर की पहली बॉल शेरफेन रदरफोर्ड ने मिड ऑफ पर खेली। नॉन स्ट्राइकर छोर पर तेवतिया रन के लिए भागे लेकिन रदरफोर्ड ने मना कर दिया। यहां हार्दिक पंड्या ने डायरेक्ट थ्रो किया और तेवतिया रनआउट हो गए। इस ओवर की दूसरी बॉल पर शरफेन रदरफोर्ड (18 रन) को दीपक चाहर ने मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया। 4. तिलक DRS लेकर आउट होने से बचे पावरप्ले के आखिरी ओवर में तिलक वर्मा आउट होने से बचे। वे राशिद खान की बॉल पर रिवर्स स्वीप करना चाहते थे और बॉल पैड पर लगी। अपील के बाद फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट भी दे दिया। ऐसे में तिलक ने DRS लिया। रिप्ले देखकर थर्ड अंपायर ने फील्ड अंपायर का फैसला पलटा। क्योंकि, बॉल ग्लब्स पर लगी थी। 5. साई सुदर्शन बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोटिल 9वें ओवर में गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन बाउंड्री रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए। यहां राशिद खान की बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने स्वीप शॉट खेला। डीप फाइन लेग बाउंड्री पर साई ने चौका बचाने की कोशिश में डाइव लगाई और चोटिल हो गए। 6. सूर्या के हेलमेट पर लगी प्रसिद्ध की बाउंसर 14वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की बाउंसर सूर्यकुमार यादव के हेलमेट पर लगी। ओवर की पहली बॉल कृष्णा ने स्लोवर बाउंसर डाली। यहां पुल करने की कोशिश में सूर्यकुमार चूके और बॉल उनके हेलमेट पर जा लगी। फैक्ट्स:


