पंढरीनाथ थाने के टीआई से लेकर सिपाहियों तक की होगी ट्रेनिंग

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अचानक सोमवार रात को पंढरीनाथ थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इसी के साथ उन्होंने एक नए प्रयोग करने की बात कही। इसके तहत टीआई से लेकर सभी सिपाहियों को विशेष तरह की ट्रेनिंग पर भेजने के आदेश दिए। इन सबकी अब डीसीपी कार्यालय में बारी-बारी से ट्रेनिंग होगी। अफसर ने बताया कि अब लगातार कई थानों के स्टाफ को ऐसे ही ट्रेनिंग दी जाएगी। इसी के साथ पुलिस कमिश्नर ने थाने की विवेचना से लेकर कई मामलों की मौखिक जानकारी भी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *