कोरबा | पंन्द्रह ब्लाक, पंप हाउस कालोनी में शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक छत्तीसगढ़ के लोक पर्व छेरछेरा का उत्साह रहा। बच्चों से लेकर बड़ों तक की टोलियां छेरछेरा मांगने निकली। जिन्हें लोगों ने खुशी खुशी छेरछेरा के रूप में अन्नदान किया। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा।


