पचमढ़ी के सिनेरिटी होटल में सिलेंडर ब्लास्ट:एक ही फैमिली के चार पर्यटक और एक कुक घायल; बगल वाली होटल को भी नुकसान

हिल स्टेशन पचमढ़ी के एक होटल में सोमवार को एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना तेज था कि होटल को काफी नुकसान पहुंचा है। 20मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट तक में इसका असर हुआ।। हादसे में सिनेरिटी होटल में ठहरी टूरिस्ट फैमिली के चार लोग घायल हो गए। एक कुक आग से झुलस गया। हादसा सोमवार सुबह 8.30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पचमढ़ी में सनसनी फैल गई। पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को पचमढ़ी अस्पताल ले जाया गया। घायलों में दो बच्चे, उनके माता पिता और एक कर्मचारी शामिल है। जिसमें कर्मचारी की हालत गंभीर है। होटल सिनेरिटी पचमढ़ी थाने से 200मीटर दूर स्थित है। जिसे कांग्रेस नेता के भाई तुषार जायसवाल किराए संचालित कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक होटल सिनेरिटी के मालिक फॉरेस्ट विभाग के एक बड़े अफसर है। फिलहाल में पुलिस जांच में जुटी है। तस्वीरें देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *