पचमढ़ी महोत्सव दिसंबर के आखिर सप्ताह में:कार्निवाल के साथ होगा शुभारंभ; गरबा, भांगड़ा, शिव नृत्य, आदिवासी नृत्य प्रस्तुत होंगी

नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित होने वाला पचमढ़ी उत्सव दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होगा। कार्निवाल के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। पचमढ़ी महोत्सव को लेकर बुधवार को संजय गांधी संस्थान में जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने बताया कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में 25 से 31 दिसंबर के बीच पचमढ़ी उत्सव होगा। एक दो दिन में तारीख तय हो जाएगी। उत्सव की शुरुआत कार्निवाल के साथ होगी। जिसमें विभिन्न झांकियां, अन्य आयोजन होंगे। साथ ही स्कूली बच्चें एवं कलाकार भी हिस्सा लेंगे। पचमढ़ी महोत्सव ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर में घुमाकर वापस से पचमढ़ी महोत्सव ग्राउंड पर ही समाप्त होगा। इस कार्निवाल में गरबा, भांगड़ा, शिव नृत्य, क्रिसमस, आदिवासी नृत्य, प्रस्तुति एवं अन्य कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा पचमढ़ी के प्रमुख स्थानों पर प्रस्तुति दी जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय सीमा में महोत्सव के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां करें। बैठक में कैंट सीईओ राहुल गजभिए, एसडीएम आपिक खान, एसटीआर सहायक संचालक संजीव शर्मा, साडा सीईओ रवि नायक, साडा पूर्व अध्यक्ष कमल धूत, उपसंचालक कृषि जे आर हेड़ाऊ परियोजना अधिकारी योगेन्द्र राय, परियोजना अधिकारी शैलेष उके, जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *