पचमढ़ी में 10 जनवरी से रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज:विजेता को मिलेंगे 1 लाख रुपए

हिल स्टेशन पचमढ़ी में पहली बार रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज 2025 का आयोजन होगा। 10 से 19 जनवरी तक रॉक क्लाइम्बिंग चैलेंज जटाशंकर महादेव की पहाड़ी पर होगा। यह साहसिक आयोजन न केवल प्रतिभागियों के शारीरिक और मानसिक साहस की परीक्षा लेगी, बल्कि उन्हें सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी के पहाड़ों पर चढ़ाई करने का भी अवसर मिलेगा। आयोजन से प्रतिभागी सतपुड़ा की मनमोहक रेंज का रोमांचक अनुभव कर सकेंगे। आयोजन इंडियन माउंट्रेनिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) की ओर से होगा। इस दौरान एक प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विजेता को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अधिक जानकारी www.mptourism.com/pachmarhi-climbing-challenge.htm लिंक से प्राप्‍त कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *