सिरोही | पचलंगी में सराय सड़क मार्ग स्थित सुभाष चौक में रविवार को झड़ाया बालाजी धाम के महामंडलेश्वर सीताराम दास महाराज के सानिध्य में हिंदू सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम संयोजक आरएसएस के कार्यवाह राजेश तंवर, अध्यक्ष नंदलाल स्वामी ने बताया कि रविवार सुबह झड़ाया नगर सड़क मार्ग स्थित धीराला चौक से गाजे-बाजे के साथ कलश व निशान यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में झड़ाया बालाजी धाम के सीताराम दास महाराज, परसरामपुरा के बालाजी भक्त भक्तीनाथ, चिंचड़ौली धाम के सीताराम दास, हंसनला धाम के अर्जुन दास आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में संतों-महात्माओं, प्रबुद्धजनों व प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सामाजिक समरसता, एकता, समानता और विकास का संकल्प दिलाया गया।


