कस्बे के धीराला चौक से धीराला श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में बुधवार को खाटू मेले के लिए 18वीं निशान पदयात्रा रवाना हुई। मंडल के नरेन्द्र मीणा, हितेश, अंतेश सैन व रोहित सहित अन्य ने बताया कि पदयात्रा शुरू होने से पहले धीराला बालाजी व शिव मंदिर में पंडितों के सानिध्य में निशानों का पूजन किया गया। बाबा की ज्योत के साथ निशान पदयात्रा रवाना हुई। जहाज गांव से भी निशाना पदयात्रा रवाना हुई।


