भास्कर न्यूज | छुईपाली कोरोना काल के बाद प्रथम बार सरायपाली ब्लॉक के संकुल केंद्र पझरापाली में शाला प्रबंधन व विकास समिति के तत्वावधान में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान खेलों में मुख्य रूप से दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक, रस्सी दौड़, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, मेंढक दौड़, बोरा दौड़, फुगड़ी, खो-खो,कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें संकुल के सभी विद्यालयों के 500 विद्यार्थी समिति सदस्य, पालक, शिक्षक, रसोइया व स्वीपर सम्मिलित हुए। इस दौरान समिति ने हाई स्कूल के विद्यार्थियों को न्योता भोज भी कराया। साथ ही समिति ने शिक्षक, पालक व दर्शकों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की।इस मौके पर हरिशंकर नेटी, दिवाकर नेताम, उद्धव सिंह जगत, कौशिक साहू, भागीरथी यादव, खिरोद्र निर्मलकर, प्रहल्लाद सिदार, उत्तर कुमार आदि मौजूद थे।


