पटना के उत्कर्ष का चयन मूट कोर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ

पटना | पटना के उत्कर्ष शर्मा का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उत्कर्ष लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्र हैं। वह अधिवक्ता के डी शर्मा के बेटे हैं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई पटना में हुई है। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के पांच छात्र 11 अप्रैल से 18 अप्रैल 2025 तक ऑस्ट्रिया के वियना में होने वाली 32वीं विलेम सी. विस अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल आर्बिट्रेशन मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस टीम में उत्कर्ष शर्मा, आदित्य गौतम, जीशान आदिल, अभिराम पांडेय और सिद्धार्थ शामिल हैं। यह पहली बार है जब लखनऊ विश्वविद्यालय की कोई टीम इस वैश्विक प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता को मूट कोर्ट का ओलंपिक कहा जाता है। इसमें दुनिया के 500 से ज्यादा लॉ स्कूलों के छात्र भाग लेते हैं। छात्र अंतरराष्ट्रीय व्यापार कानून और मध्यस्थता के क्षेत्र में अपने ज्ञान और तर्कशक्ति का प्रदर्शन करते हैं। प्रतियोगिता में जाने से पहले छात्रों ने विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर बीडी. सिंह से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को आशीर्वाद दिया और कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *