पटना पहुंचा PAK हमले में शहीद जवान का पार्थिव शरीर:5 महीने पहले शादी हुई, पत्नी प्रेग्नेंट; S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में तैनात थे

पाकिस्तान के हमले में शहीद सीवान के आर्मी जवान रामबाबू प्रसाद (28) का पार्थिव शरीर पटना पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि दी। पटना से शहीद जवान का पार्थिव देह सीवान पहुंचेगा। 12 मई को पाकिस्तानी ड्रोन अटैक में वे घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी सोमवार-मंगलवार रात 1 बजे मौत हो गई। वे जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर तैनात थे। रामबाबू प्रसाद गौतम बुद्ध नगर थाना क्षेत्र के वसिलपुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता बड़हरिया प्रखण्ड के हरिहरपुर पंचायत के पूर्व उप मुखिया स्वर्गीय रामविचार सिंह रहे हैं। 14 दिसबंर 2024 को उनकी शादी हुई थी। अप्रैल में रामबाबू सीवान से जम्मू लौटे थे। उनका ट्रांसफर उदयपुर हो गया था, लेकिन पहलगाम अटैक के बाद उन्हें रोक लिया गया था। रामबाबू पाकिस्तान के हमले नाकाम करने वाले S-400 एयर डिफेंस सिस्टम में तैनात थे। शहीद रामबाबू के पार्थिव शरीर गांव पहुंचने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके भाई अखिलेश सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। तेजस्वी ने कहा, ‘रामबाबू सिंह पर बिहार ही नहीं देश को गर्व है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हम सब आपके साथ हैं। हिम्मत रखें, पूरा बिहार और देश आपके साथ खड़ा है।’ ———————————— ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में नालंदा के जवान के शहीद होने की खबर:शोपियां में आतंकियों से हुई थी मुठभेड़, बिहार के अबतक 3 जवान शहीद सुपुर्द-ए-खाक हुए PAK गोलीबारी में शहीद SI इम्तियाज:भाई बोला- पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटा देना चाहिए; बेटे ने कहा- प्राउड ऑफ यू पापा ———————————— शहीद आर्मी जवान रामबाबू प्रसाद की अंतिम विदाई से जुड़े हर एक अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *